मध्यप्रदेश में होली पर थमेंगे बसों के पहिए: नई परिवहन नीति के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल
जबलपुर: मध्यप्रदेश में होली के दौरान यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि बस एसोसिएशन ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल राज्य सरकार की नई परिवहन नीति के विरोध में की जा रही है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में त्योहारों के समय बसें नहीं चलेंगी।
बस एसोसिएशन के आरोप
- बसों के राष्ट्रीयकरण के जरिए उन्हें बंद करने की योजना बनाई जा रही है।
- परमिट का काम एक ही कंपनी को सौंपने का आरोप है, जिससे छोटे बस मालिकों को बाहर कर दिया जाएगा।
- मल्टीनेशनल कंपनियों के आगमन से स्थानीय बस मालिक किराएदार बन जाएंगे।
- नई पॉलिसी में निजी बसों के परमिट रद्द कर उन्हें अनुबंध पर चलाने की योजना है।
संगठन का कहना है कि सरकार बस संचालकों का शोषण कर रही है और इस नई नीति से उनके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
नई परिवहन नीति के मुख्य बिंदु
- बसों की पूरी डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी और उन्हें अपडेट रखा जाएगा।
- बसों में अतिरिक्त यात्रियों को बैठाने पर पाबंदी होगी।
- ओवरलोडिंग कम करने के लिए चालान का प्रावधान किया गया है।
- किसी भी रूट का किराया परिवहन विभाग द्वारा तय किया जाएगा।
- बसों के संचालन के दौरान पूरी नियंत्रण सरकार के अधीन होगा।
इस हड़ताल से होली के त्योहार के दौरान हजारों यात्रियों को समय से पहले अपने घर लौटने की मजबूरी होगी। बस एसोसिएशन और सरकार के बीच चल रहे इस विवाद का समाधान जल्दी न हुआ, तो इसका असर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था पर लंबे समय तक दिखाई दे सकता है।

Continue With Google
Comments (0)