अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार, 8 प्रकरण दर्ज
कन्नौद। जिला देवास में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त कन्नौद एवं खातेगांव क्षेत्र के सतवास, कन्नौद, ननासा, काटकूट, ओलंबा, सिरालिया, पीपल्दा सुकरास एवं बागरी मोहल्ला खातेगांव सहित ढाबा–होटलों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 960 किलोग्राम महुआ लाहन, 35 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब, 15 पाव विदेशी मदिरा, 40 पाव देशी मदिरा एवं 10 बोतल बीयर जब्त की गई। इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 9 हजार 550 रुपये बताया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)